अब हर दिन रंग बदलने वाली आ गयी ह कार ,जानिए कैसे बदलेगी अपना कलर

भारतीय बाजार में कई शानदार कारें हैं जो बहुत लोकप्रिय हैं। इस कड़ी में हम आपको ऐसी ही एक शानदार कार के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर दिन रंग बदलती है। इस कार से आप हर दिन एक नए रंग में गाड़ी चला सकते हैं। बीएमडब्ल्यू ने हाल ही में इस कार को पेश किया है, जिसका नाम आईएक्स फ्लो है। इसे कब लॉन्च किया जाएगा इस बारे में अभी कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
BMW iX car
बीएमडब्ल्यू ix फ्लो कार ई इंक तकनीक का उपयोग करके बहुत जल्दी अपना रंग बदल सकती है। अभी हम कार के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं, लेकिन इतना जरूर जानते हैं कि इसे सफेद, काले और ग्रे जैसे रंगों में बदला जा सकता है।
कैसे बदलता है रंग
नई बीएमडब्ल्यू ix फ्लो कार इलेक्ट्रोफोरेटिक तकनीक का उपयोग करके अपना रंग बदलती है। इसका मतलब है कि एक विद्युत संकेत रंग परिवर्तन को नियंत्रित करता है। कार की सतह पर अलग-अलग रंग के पिगमेंट लगाए गए हैं, जिससे पूरी कार का रंग बदल सकता है। कंपनी के ग्रुप डिजाइन चीफ एड्रियन वैन ने कहा कि BMW ix Flow एक एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट है। कार का लुक भी काफी स्टाइलिश होगा।